जयपुर में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच गिर गया। मौके पर मौजूद लेडी हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर यात्री को बचाया। घटना फुलेरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक यात्री पानी भरने के लिए स्टेशन पर ट्रेन नंबर 19031 योगा एक्सप्रेस से उतरा था। इसी दौरान ट्रेन रवाना हो गई। यात्री भागते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच गिर गया। ड्यूटी पर मौजूद महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज भाकर की उस पर नजर पड़ी। हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर यात्री को पकड़ा और खींचकर उसकी जान बचाई। यात्री को बचाने की देखें PHOTOS… पानी भरकर लौटते समय बिगड़ा संतुलन
आरपीएफ इंचार्ज सुरेश मीणा ने बताया- एक यात्री प्लेटफॉर्म से पानी भरकर वापस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच यात्री गिरने वाला था। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज भाकर ने बिना देर किए उसे पकड़कर बाहर खींच लिया। साथ ही ट्रेन मैनेजर को संकेत देकर गाड़ी रुकवाई गई। इसके बाद सहमे हुए यात्री को सुरक्षित तरीके से कोच में बैठाया गया।
………. यह खबर भी पढ़ें… जयपुर की छात्रा चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी, मौत;VIDEO:MP में पानी लेने उतरी थी, बचाते वक्त यात्री घायल; बेंगलुरु के नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ती थी मध्यप्रदेश के बैतूल में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से जयपुर की छात्रा की मौत हो गई। उसे बचा रहा एक यात्री भी घायल हो गया। छात्रा पानी की बोतल लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। हादसा जुलाई 2025 को हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)


