UPSC इंटरव्यू में जो साड़ी पहनी उसी पर पूछे सवाल:सीए की नौकरी छोड़ बनीं IAS; पांच बार फेल हुआ, छठी बार रिजल्ट देख रोने लगा भाई

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्थान के रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उनके अलावा राजस्थान के कुछ और भी सक्सेसफुल कैंडिडेट हैं। इनकी भी सक्सेस जर्नी यूपीएससी की तैयारी में जुटे कैंडिडेट को प्रोत्साहित करने वाली है। इनमें हैं टोंक की रहने वाली साक्षी जैन। जिन्होंने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल की है। वहीं, डीग के रहने वाली ईशा खान ने तो 6th अटेम्प्ट में सफलता मिली है। दैनिक भास्कर ऐप के साथ इन्होंने अपनी जर्नी शेयर की। उन्होंने तैयारी से लेकर इंटरव्यू में पूछ जाने वाली सवाल को लेकर बात की। पढ़िए – ये स्पेशल रिपोर्ट… कैसे नौकरी छोड़ बनीं आईएएस साक्षी जैन? साक्षी ने बताया कि वे 2018 में वे सीए बन गई थी। इसके बाद नोएडा में यूके के एक बैंक में जॉब की। लेकिन, परिवार में सभी सरकारी जॉब में थे। ताऊजी के लड़के अमित जैन आईपीएस हैं तो ऐसे में मन में था कि ग्राउंड पर रहकर कुछ काम करना है। आखिर 2020 में कोविड के दौरान उन्होंने अपनी जॉब छोड़ यूपीएससी की तैयारी करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि 2021 में उनका पहला अटेम्प्ट था। इसमें वे सफल नहीं हो पाई। इसके बाद 2022, 2023, 2024 और 2025 में मेन्स क्लियर कर इंटरव्यू तक पहुंची। आखिर 2025 के एग्जाम को क्लियर कर उन्होंने देशभर में 37वीं रैंक हासिल की है। बोलीं- सीए, योगा और बाल विवाह को लेकर किए सवाल साक्षी ने बताया कि उनका इंटरव्यू राउंड करीब 30 मिनट तक चला। इस दौरान उनके सीए बैक ग्राउंड, उनकी हॉबी योगा और गार्डनिंग के साथ ही राजस्थान में बाल विवाह को लेकर सवाल किए। साक्षी ने बताया कि जो साड़ी पहनकर वे पहुंची थी, उसे लेकर भी उनसे सवाल-जवाब किए गए। साक्षी ने बताया कि योग को लेकर पूछा ​गया कि योग किस तरह का होता है, इसकी क्या हिस्ट्री है? राजस्थान में बाल विवाह का क्या कारण है, इसे लेकर भी सवाल किया गया। इसके बाद उनके सीए बैक ग्राउंड को लेकर पूछा गया कि-कई महिलाओं को उनके फाइनेंनशियल अप्रोच की जानकारी नहीं रहती। जैसे-कहां इन्वेस्टमेंट करना है, पति की मौत के बाद कैसे महिलाएं अपने आप को सशक्त करें। यानी कैसे महिलाओं को फाइनेंनशियली रिच किया जाए। एक रात पहले टारगेट तय करती थी, 10 घंटे में कोर्स कवर खास बात ये रही कि साक्षी ने बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी को पूरा किया। उन्होंने बताया कि एक रात पहले टारगेट बना देती थी कि मुझे अगले दिन क्या करना है और कितना पढ़ना है। इसके बाद 10 घंटे में उस कोर्स को पूरा कर देती थी। साक्षी ने बताया कि मुझे गार्डनिंग और वॉकिंग का काफी शौक है। स्ट्रेस मिटाने के लिए मैं इन दोनों एक्टिविटी पर फोकस करती हूं। डीग के ईशा खान पांच बार फेल हुए, रिजल्ट देख भाई रोने लगे 30 साल के इंशा खान को यह सफलता अपने छठे अटेम्प्ट में मिली है। इससे पहले वह पांच बार मेन्स में फेल हुए और एग्जाम क्लियर नहीं कर पाए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल रहा और उनके बड़े भाई भावुक हो गए। खान ने बताया कि ने 12वीं तक पढ़ाई उन्होंने फिरोजपुर झिरका से की। इसके बाद उन्होंने NIT कुरुक्षेत्र से बीटेक किया था। पढ़ाई के दौरान उनका कैंपस सिलेक्शन हो गया और उन्हें टाटा कंपनी में नौकरी मिल गई थी। उनके भाई मुख्तियार खान साल 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। …. UPSC रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… यूपीएससी एग्जाम पास किया, बड़ा भाई गले लगकर रोने लगा,VIDEO:पांच बार मेन्स एग्जाम में फेल हुए, ईशा खान ने हासिल की 678वीं रैंक UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। डॉ. अनुज पहले भी यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *