टोंक के सआदत हॉस्पिटल में रामाश्रय वार्ड का आगाज:BJP जिलाध्यक्ष बोले-बेड पर ही बुजुर्गों की होगी जांच; परामर्श-दवा लेने में भी आसानी

टोंक के सआदत जिला हॉस्पिटल में शुक्रवार को रामाश्रय वार्ड का आगाज हुआ। वार्ड में 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे ओपीडी, स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के परामर्श, फ्री जांच और दवा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बुजुर्ग मरीजों को समर्पित रामाश्रय वार्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- कैंप के जरिए 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को एक ही स्थान पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर जांच करेंगे, परामर्श देंगे, फ्री दवा मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने तय किया है कि बुजुर्गों को हॉस्पिटल में सुगम इलाज मिले। सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि सम्मान, भरोसा और मानसिक सुकून भी मिले। इलाज के लिए उन्हें अस्पतालों में बार-बार चक्कर न काटना पड़े। बेड पर ही जांच, सैम्पल संग्रह और रिपोर्ट उपलब्ध होने से बुजुर्ग निश्चिंत रहेंगे और अस्पताल की जटिल प्रक्रियाओं से उन्हें राहत मिलेगी। योजना नहीं बल्कि संवेदना चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर हेल्थ सेवाएं मुहैया कराना है। रामाश्रय वार्ड सिर्फ स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। जब नीति में करुणा जुड़ती है तो उसका लाभ समाज के सबसे अनुभवी वर्ग तक सम्मान के साथ पहुंचता है। इस अवसर पर पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा,जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल,शम्भू शर्मा, कमलेश यादव, सोनू परिडवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *