सवाईमाधोपुर में 85 लाख रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:पार्टटाइम जॉब और इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर देता था झांसा

सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने आरोपी श्योजीराम मीणा (28) पुत्र आशाराम मीणा निवासी धमूण खुर्द को उसके गांव से पकड़ा। पुलिस के अनुसार- आरोपी जयपुर में रहकर फरारी काट रहा था। हाल ही में अपने गांव धमूण खुर्द में खेतों पर छिपा हुआ था, जहां से पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 85 लाख रुपए की ठगी कर चुका
मानटाउन थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई आईजी भरतपुर रेंज के निर्देशन में, SP सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। मामले के अनुसार- 31 जनवरी को थाना कोतवाली में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने म्यूल खातों का उपयोग कर पार्ट टाइम जॉब, डमी टेक्स्ट मैसेज और इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी की। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लोगों से धोखाधड़ी कर आरोपी ने अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में करीब 85 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस की ओर से वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *