सीकर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई। हालांकि इससे कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। लेकिन सही जगह लगे सीसीटीवी कैमरा में भूकंप के झटकों की आवाज रिकॉर्ड हुई है। NCFS से मिली जानकारी के मुताबिक 7 मार्च 2026 को सुबह 6:32:59 सेकंड पर राजधानी जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में धरती से 5 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र रहा। सीकर जिले में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा खाटूश्यामजी,पलसाना,धींगपुर और उसके आसपास के एरिया में महसूस किए गए।


