अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। 8 मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में रोडवेज में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती है। महिलाएं इस सुविधा का उपयोग 7 मार्च की मध्य रात्रि के बाद से लेकर 8 मार्च की रात्रि 12 बजे तक फ्री यात्रा कर सकेंगी। वहीं रोडवेज ने महिला दिवस पर महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज बसों की सफाई-धुलाई रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सहवेज की बसों को धुलाया और क किया जा रहा है। साथ ही बस स्टैंड पर महिला सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। रोडवेज प्रशासन का प्रयास रहेगा की महिलाएं महिला दिवस पर सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकें।


