सीकर में ज्वेलर को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:विधानसभा में उठा था मामला; पुलिस ने 2000 Km तक पीछा करके पकड़ा

सीकर जिले के गनेड़ी गांव में 12 फरवरी को ज्वेलर के साथ हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सीकर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर राजस्थान विधानसभा में भी मुद्दा उठा था। विपक्ष ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा था। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया- गनेड़ी गांव में ज्वेलर पंकज सोनी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें लुटेरे विनोद चौहान, सुशील बावरी, मुकेश बावरी और रेकी करने वाला हुकमाराम बावरी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने आरोपियों का 2000 किमी तक पीछा करते हुए उन्हें नागौर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड मुकेश बावरी है। उसके खिलाफ मंदसौर सहित राजस्थान के सीकर, नागौर और जोधपुर में पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी विनोद चौहान, सुशील बावरी और रेकी करने वाले हुकमाराम बावरी पर भी पहले से विभिन्न मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई रकम व जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में की कैलाशचंद के सुपरविजन में नेछवा थाने के हैड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम और डीएसटी टीम के कांस्टेबल अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *