अलवर शहर से लगते सरिस्का के बफर जोन के जंगल में एक साथ 5 टाइगर दिखे। शुक्रवार शाम बफर जोन की सफारी के दौरान भूरासिद्ध मंदिर से लगती पहाड़ी के पीछे बाघिन एसटी 19 अपने 4 शावकों के साथ वाटर प्वाइंट के पास पहुंची। बारा लिवारी ट्रैक पर एक साथ 5 टाइगर पहले नहीं देखे गए। सरिस्का के कोर एरिया में भी इस पानी के बीच में 5-5 टाइगर नहीं देखे गए। बाघिन के शावक भी काफी बड़े हो चुके हैं। जो पूरे टाइगर ही नजर आ रहे हैं। टाइगर मैन के नाम से जाने जा रहे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम की सफारी पर काफी टूरिस्ट अलग-अलग जिप्सी से पहुंचे थे। भूरासिद्ध मंदिर के पीछे लिवारी ट्रैक पर टाइग्रेस एसटी 19 अपने 4 शावकों के साथ वाटर प्वाइंअ पर पहुंची। शावक पानी में उतर गए। टाइग्रेस बाहर बैठ गई। शावक पानी के बीच अठखेलियां करते भी दिखे। करीब 30 मिनट से अधिक समय तक टाइगर फैमिली को टूरिस्ट ने देखा। यहां आए टूरिस्ट विनय कुमार ने कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि अलवर शहर के बगल में 5-5 टाइगर देख सकेंगे। सरिस्का के जंगल में भी इतने टाइगर एक साथ नहीं देखे। हिमांशु शर्मा ने बताया कि उसने सरिस्का व बफर जोन की 100 से अधिक बार सफारी की है। लेकिन बफर जोन में 5-5 टाइगर एक साथ देखने की कल्पना भी नहीं की थी। इतना सुदंर नजारा तो सरिस्का के कोर जंगल में भी नहीं देखा गया। यह बहुत अधिक रोमांचित करने वाला है।


