ट्रेन अलर्ट:कनकपुरा यार्ड में तकनीकी काम से 4 ट्रेनें रद्द, 65 का संचालन प्रभावित रहेगा, कई रींगस-रेवाड़ी रूट (आरपीसी) से होकर चलेगी

जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन यार्ड में होने वाले तकनीकी कार्य के कारण मई माह में 65 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से यहां नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि यह काम यार्ड की क्षमता बढ़ाने और ट्रेन संचालन को सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अजमेर-गंगापुर सिटी और गंगापुर सिटी-अजमेर डेमू 12 मई को रद्द ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट रजनीश शर्मा ने बताया कि इसके चलते भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अलग-अलग दिन रद्द रहेगी। अजमेर-गंगापुर सिटी और गंगापुर सिटी-अजमेर डेमू 12 मई को रद्द रहेगी। कई प्रमुख ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है। आगरा फोर्ट-अजमेर, अजमेर-आगरा फोर्ट खातीपुरा तक ही संचालित होंगी। नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस, दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी खातीपुरा तक, जबलपुर-अजमेर, अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस जयपुर तक चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस, जैसलमेर-काठगोदाम, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस, अजमेर-किशनगंज, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर सहित कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें जयपुर की बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा (आरपीसी) रूट से होकर संचालित होंगी और रास्ते में कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी करेंगी। गौरतलब है कि यह कार्य 3 से 15 मई तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *