छत्तीसगढ़ में दो बस हादसे में 10 मौतें…LIVE VIDEO:भाटापारा में ट्रक ने मारी टक्कर, जशपुर में पलटी गाड़ी; बेटी का शव देख रो-पड़े पिता

छत्तीसगढ़ में आज (6 मार्च) हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा सिमगा में एक ट्रक ने तेज रफ्तार में यात्री बस को जोरदार टक्कर मारी। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें 5 यात्रियों की जान चली गई। 29 यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को रायपुर के मेकाहारा लाया गया। जहां मृतका चंचल साहू की डेडबॉडी को देख पिता बिलख कर रोते दिखे। दूसरी घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। जहां एक यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान गई है। जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। अब इस रिपोर्ट में दोनों घटना सिलसिलेवार पढ़िए:- दोनों हादसों की पहले ये तस्वीरें देखिए… केस 1- ट्रक की टक्कर से बस सवार 5 की मौत बालौदबाजार जिले में दामाखेड़ा से 2 किलोमीटर आगे नांदघाट के पहले दरचुरा गांव के पास हादसा हुआ। जहां हाईवे पर आरबीएस कंपनी की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। 6 मार्च की सुबह साढ़े 10 बजे हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 29 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें घायलों को रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया था। मृतकों में महिलाए और बच्चे शामिल है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। अपनी बेटी की बॉडी देख रो पड़े पिता मृतकों में 21 साल की चंचल साहू भी शामिल है। जो होली पर अपने घर आई हुई थी। वह बिलासपुर के जीजीयू में पढ़ती थी। त्योहार मनाने के बाद आज उसके पिता ने उसे बस स्टॉप पर छोड़ा, उसे हंसते हुए विदा किया था। कुछ घंटे के बाद पता चला कि स का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वे खुद को संभाल नहीं सके। केस 2- जशपुर में बस पलटने से 5 की मौत दूसरी घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। जहां बस झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी, जिसमें करीब 25 यात्री सवार थे। तभी गोडाअंबा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। हादसे में कई यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और करीब 25 घायल लोगों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ……………………….. सड़क हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,50 मीटर घसीटा,LIVE-VIDEO: सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े, वन विभाग में पोस्टेड था, जड़ी-बूटी लेकर लौट रहा था छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *