नए अध्यक्ष को उप प्रमुख ने शॉल देकर किया सम्मानित

भास्कर न्यूज |कुडू छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कॉल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल को प्रखंड उप प्रमुख सह कांग्रेसी नेता ऐनुल अंसारी ने शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर ऐनुल अंसारी ने कहा यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के श्रमिकों मे एक नई उम्मीद जगी है। सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति को यूनियन का अध्यक्ष बनाकर यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने बड़ा दिल दिखाया है। इसके लिए हमारे गार्जियन धीरज प्रसाद साहू को दिल से धन्यवाद देते है। वहीं मौके पर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा देश मे श्रमिकों का योगदान बहुत महत्पूर्ण रहा है लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी बहुत से मजदूर बुनियादी अधिकारों से वंचित है। इस बात को हम सब जानते है कि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जब उसकी नींव मजबूत हो और यह नींव मजदूर तैयार करते है। मौके पर जिमा पंचायत अध्यक्ष संजू तुरी, सजाद अंसारी एवं अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *