जयपुर हाईवे पर स्थित एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को इटली में जॉब लगाने का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और आरोपी व उसके दो दोस्तों ने रेप किया। जयपुर ग्रामीण थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने बताया कि पीड़िता की कुछ समय पहले आरोपी से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे इटली में जॉब लगाने का झांसा दिया। बातों में आने पर उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया। जयपुर हाईवे पर स्थित होटल में मिलने जाने पर आरोपी ने अपने दोस्त की साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। होश में आने पर उसे मारने की धमकी दी। आरोपियों के चुंगल से छुटने पर डरी-सहमी पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर कर ली है।


