पाली में 13 भेड़ों की मौत:अरंडी की पत्तियां खाने से तबीयत बिगड़ी, पशुपालक परेशान

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के मुरड़िया गांव में अरंडी की पत्तियां खाने से 13 भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। जानकारी के अनुसार मुरड़िया गांव निवासी पशुपालक भंवरराम की भेड़ें रोजाना की तरह जंगल में चारा चरने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने अरंडी के पौधों की पत्तियां खा लीं, जिसके बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में 13 भेड़ों की मौत
अरंडी की पत्तियों के जहरीले असर के कारण थोड़े ही समय में 13 भेड़ों की मौत हो गई। भेड़ों की अचानक मौत से पशुपालक भंवरराम परेशान है। उन्होंने बताया कि इन भेड़ों के सहारे ही उनके परिवार का गुजारा चलता था और एक साथ इतनी भेड़ों की मौत से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। विभाग ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में अरंडी की पत्तियां खाने से जहरीले असर की बात सामने आई है। विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *