मोहाली में पत्नी पर पति की हत्या कर आरोप:हाईकोर्ट– मोबाइल डेटा जांच के लिए एफएसएल भेजा,सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा शक

मोहाली में युवक एकजोत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिवार ने अमेरिका में रह रही उसकी पत्नी अमृतजोत कौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और मृतक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है, जिससे डेटा निकालकर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। हाईकोर्ट में पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिटी-1) की ओर से दायर स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक एकजोत सिंह की शादी 16 फरवरी 2020 को अमृतजोत कौर से हुई थी। शादी के बाद दोनों मोहाली के सेक्टर-71 स्थित मकान में रहते थे। रिपोर्ट के अनुसार 11 मई 2022 को अमृतजोत कौर पोस्ट डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थी। इसके करीब दस दिन बाद 21 मई 2022 को एकजोत सिंह ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उस समय मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। बाद में मृतक के परिवार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार मृतक का काला आईफोन बरामद कर उसे सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया और मोबाइल को फॉरेंसिक साइंस लैब फेस-4 मोहाली भेजा गया है। मोबाइल से डेटा मिलने के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश की जाएगी। परिवार ने लगाए साजिश के आरोप इस मामले को लेकर मृतक के भाई हरसिमरन सिंह ने चंडीगढ़ क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी भाभी अमृतजोत कौर उस समय अमेरिका में थीं और कथित तौर पर डेढ़ घंटे तक चली लाइव वीडियो कॉल के दौरान पूरे घटनाक्रम से जुड़ी रहीं। परिवार का कहना है कि 21 मई 2022 को अमृतजोत कौर ने अमेरिका से फोन कर माछीवाड़ा में रहने वाले अपने ससुर गुरबचन सिंह को बताया कि मोहाली स्थित घर में कोई अनहोनी हो गई है और वे तुरंत पहुंचें। जब पिता मौके पर पहुंचे तो एकजोत सिंह पंखे से लटका हुआ मिला। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में परिवार ने इसे संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई। सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा शक मृतक के भाई का आरोप है कि अमेरिका पहुंचने के करीब एक सप्ताह बाद ही अमृतजोत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें और पोस्ट साझा कीं। परिवार का कहना है कि इससे उन्हें पूरे मामले में साजिश होने का शक और गहरा हुआ। परिजनों का कहना है कि जब उनके पिता माछीवाड़ा से मोहाली पहुंचे, उसी समय लड़की के माता-पिता भी वहां पहुंचे थे। परिवार का दावा है कि पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पहले ही घटनास्थल के आसपास आते देखा जा सकता है। इसके अलावा परिवार ने घटनास्थल पर मिले कथित सुसाइड नोट पर भी सवाल उठाए हैं और इसे संदिग्ध बताया है। परिवार की मांग– हो निष्पक्ष जांच मृतक के परिवार का कहना है कि मामले की जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से डेटा मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *