PPE किट पहनकर महिला को मधुमक्खियों से बचाया:ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों पर किया हमला; महिला ने चादर ओढ़कर बचाई जान

नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में यात्री ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। मधुमक्खियों के हमले के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा प्लेटफॉर्म खाली हो गया। मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मार दिए। स्टेशन पर बैठी 2 महिलाओं को सैकड़ों मधुमक्खियों ने घेर लिया। दोनों महिलाएं शॉल और चादर ओढ़कर मधुमक्खियों से बचने की कोशिश करती रही, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर मूंडवा अस्पताल से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने पीपीई किट पहनकर दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किया। घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई। पहले देखिए मधुमक्खियों के हमले से जुड़ी PHOTOS… टिकट विंडो पर बचते-बचाते पहुंचे लोग
मधुमक्खियों के हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टिकट विंडो पर टिकट लेने पहुंचे यात्री मुंह और शरीर को ढककर टिकट लेते हुए नजर आए। —— ये खबर भी पढ़ें बारात का इंतजार कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:इधर-उधर भागते रहे; दुल्हन के भाई-भाभी समेत 18 लोग घायल मालपुरा कस्बे से करीब 8 किमी दूर एक रिसॉर्ट में गुरुवार दोपहर को दुल्हन के शादी समारोह में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा – तफरी मच गई। (खबर यहां पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *