अबोहर में चाचा ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला:लोहे की रॉड से मारा, पानी के नाले को लेकर विवाद; 4 लोगों पर केस दर्ज

फाजिल्का जिले के अबोहर उपमंडल के गांव तेलूपुरा में खाल (नाली) के विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। खुईयां सरवर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार ने बताया कि उसका अपने चाचा बलैतराम के साथ खाल (पानी की नाली) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद पर कोर्ट ने स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी जारी किया हुआ है। विरोध करने पर हमला किया राजकुमार ने बताया कि कल देर शाम करीब 7 बजे उसके खेत में पानी की बारी थी। इससे पहले ही उसके चाचा बलैतराम ने विवादित खाल को तोड़कर पानी लगा लिया। जब मौके पर मौजूद राजकुमार के बड़े भाई सुरेंद्र ने इसका विरोध किया, तो चाचा बलैतराम ने अपने बेटे और तीन नौकरों के साथ मिलकर सुरेंद्र पर हमला कर दिया। बलैतराम ने सुरेंद्र के सिर में लोहे की रॉड मारी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजकुमार अपनी कार लेकर भाई सुरेंद्र को अस्पताल ले जाने लगा। इसी दौरान बलैतराम ने अपने ट्रैक्टर से राजकुमार की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी मुश्किल से वे वहां से निकलकर अपने भाई को सरकारी अस्पताल पहुंचा पाए। सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने ढाणी तेलूपुरा निवासी कशमीर लाल के बयानों के आधार पर रमन कुमार, बलैतराम, रमेश कुमार और भूराराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *