अमित शाह की उत्तराखंड को 11 सौ करोड़ की सौगात:हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम; 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी नागरिकता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने 1129.91 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में आज भारत को नक्सलवाद और आतंकवाद से निपटने में मदद मिली है। शाह एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां से वे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CAA के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगानिस्तानी शरणार्थी को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत पहुंचे हैं। यहां कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं और सभा स्थल लगभग भर चुका है। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… सुरक्षा के कड़े इंतजाम अमित शाह की जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जनसभा के लिए मंच भी पूरी तरह सजकर तैयार किया गया है। मंच पर मौजूद ये नेता कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं। शाह के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *