अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:भरतपुर बाईपास पुल पर सड़क हादसा, आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

धौलपुर में शनिवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र के भरतपुर बाईपास पुल पर एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजपुर निवासी कान्हा (18) पुत्र लाल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। कान्हा शनिवार दोपहर एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर जा रहा था। भरतपुर हाईवे के पुल पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कान्हा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *