अमित शाह की मोगा रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा:सुनील जाखड़ अलग-अलग जिलों में कर रहे बैठकें, कांग्रेस-आप पर साधा निशाना

पंजाब में अमित शाह की बदलाव रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ हर जिले में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जाखड़ ने शनिवार को लुधियाना में दो बड़ी बैठकें की। जाखड़ ने पहले लुधियाना देहाती में बैठक की और कार्यकर्ताओं को कहा कि मोगा रैली में जरूर जाएं और यह सोचकर जाएं कि देश के लिए क्या जरूरी है? उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि मोगा रैली तय करेगी कि पंजाब में बदलाव होना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जो नई नौकरियां देने की बात कर रही है वो सिर्फ लोगों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि जो रिटायर हो रहा है उसकी जगह अगर भर्ती कर दिया तो यह नई नौकरी नहीं है। यह तो पुरानी जगह भरना है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब में इस समय नशा और गैंगस्टर वाद बढ़ गया है। जाखड़ ने कहा कि कल विधानसभा में आप वाले बैंडबाजा बजाकर गए और दावा किया कि कांग्रेस का बैंड बाजा बजाया। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का बाजा तो राहुल गांधी बजाकर चले गए हैं। जाखड़ ने राजा वड़िंग के एक बयान पर चुटकी ली जिसमें राजा वड़िंग ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को कहा था कि बड़ी कुर्सी पर बैठने के लिए घुटने बदलने पड़ेंगे। जाखड़ ने कहा कि घुटने तो बदल देंगे पर जिनके दिमाग बदलने वाले हैं उनके दिमाग कौन बदलेगा। पगड़ी बांधने से सरदार नहीं बनते, सरदारी तो कमानी पड़ती है सुनील जाखड़ ने कहा कि आजकल कुछ लोग पगड़ी बांधकर खुद को सरदार बताने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पंजाब में बात चली थी कि बिना पगड़ी वाला मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। जाखड़ ने कहा कि सिर्फ पगड़ी बांधने से सरदार नहीं होते सरदारी कमानी पड़ती है। गुरु महाराज ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया तब ये सरदारी मिली। राहुल गांधी बेइज्जती कर रहे थे ये ताली बजा रहे थे जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने मंच पर कांग्रेसियों की बेइज्जती की और ये सभी वहां तालियां बजा रहे थे। इनको पता ही नहीं चला कि उनकी बेइज्जती हो रही है और वो उस पर भी तालियां बजा रहे थे। क्या बाजवा पूछेंगे भगवंत मान से सवाल सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि पंजाब सरकार की बसों का रंग राजस्थान में बदला जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा मुख्यमंत्री से विधानसभा में सवाल पूछेंगे कि बसों को रंग करवाने के लिए राजस्थान क्यों भेज रहे हैं?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *