तेलंगाना में 124 नक्सली आज करेंगे सरेंडर:इनमें नक्सलियों के PLGA बटालियन के भी लड़ाके, CG में सक्रिय नक्सलियों की संख्या अधिक

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में आज 124 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण करेंगे। इनमें PLGA बटालियन टीम के सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सरेंडर करने वाले माओवादियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नक्सली हैं। जानकारी के मुताबिक, इन 124 माओवादी कैडर्स में नक्सल संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल हैं। हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी संगठन के चीफ देवजी की PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी इस सरेंडर में शामिल बताए जा रहे हैं। ICCC सेंटर में होगा कार्यक्रम माओवादियों का यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शाम 4 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे CM शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान सरेंडर करने वाले माओवादियों और सरकार की नक्सल नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *