धमतरी में खुद को पुलिस बताकर लूटपाट और मारपीट की:मवेशी ले जाने पर पिकअप सवारों को रोककर धमकाया, 43 हजार लूटे; 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक पिकअप वाहन में सवार लोगों से 43,800 रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से लूटे थे। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर हुई। देवेंद्र कुमार मारकंडे अपने पिकअप वाहन (CG 04 MQ 1589) में फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार यादव और दुर्गेश कुमार साहू के साथ दो बछड़ों को छोड़ने ग्राम मुडकेरा जा रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार ओमकार कुर्रे, राहुल कुर्रे, चांद कुर्रे, विकास आडिल और साहिल अली ने उनका वाहन रोका। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ की और पैसों की मांग की। आरोपियों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट कर नगद और ऑनलाइन पैसे लूटे आरोपी पीड़ितों को अपनी गाड़ी में बिठाकर दुगली की ओर ले गए। दुगली-नगरी मार्ग स्थित एक तालाब के पास उन्होंने फिर मारपीट की और 13,800 रुपए नकद लूट लिए। इसके बाद, उन्होंने पीड़ितों के मोबाइल फोन से फोन-पे के माध्यम से 30,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों ने पकड़ा घटना के बाद मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर ओमकार कुर्रे, चांद कुर्रे और राहुल कुर्रे को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमकार कुर्रे (41 वर्ष), चांद कुर्रे (19 वर्ष) और राहुल कुर्रे (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *