पाली में शादी समारोह को लेकए टेंट लगाते समय 19 साल के टेंट कर्मी का करंट लग गया। जिससे वह करीब 13 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़ी गांव में शादी समारोह को लेकर टेंट लगाते समय शनिवार को टेंट कर्मी 19 साल का श्याम पुत्र शमीर पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और तेज करंट लगने से संतुलन बिगड़ गया। करंट लगने के बाद वह सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। करंट लगने और गिरने से युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए और उसे चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हॉस्पिटल में युवक दर्द से चिल्ला रहा था।


