जयपुर में बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। जो चार दिन पहले ही बिहार से घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर पहुंचे तो युवक का शव पड़ा था। SHO (सोडाला) बलवीर सिंह ने बताया- हादसे में सोडाला के गीजगढ़ विहार रेजीडेंसी निवासी निखिल गुप्ता (30) पुत्र प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई। रेजीडेंसी के 8वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में वह अपनी मां और दादी के साथ रहता था। बिहार के गया से एमबीए कर रहा था। ढूंढते हुए पहुंची मां निखिल गुप्ता 4 दिन पहले ही अपने घर लौटा था। सुबह करीब 11 बजे वह 8वें फ्लोर पर स्थित बालकनी से नीचे गिर गया। लहूलुहान हालत में निखिल गुप्ता जमीन पर पड़ा दिखा। इतने में फ्लैट से गायब हुए बेटे को ढूंढते हुए उसकी मां भी नीचे पहुंच गई। नीचे गिरने से मौत होने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। सोडाला थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवन कर सबूत जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।


