श्रीगंगानगर में 10 लाख की साइबर ठगी:क्रिप्टो-फॉरेक्स में प्रॉफिट का झांसा दिया, दुबई भागे आरोपियों पर मामला दर्ज

क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम से कंपनी बनाकर प्रॉफिट कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 4 से 5 प्रतिशत साप्ताहिक और 15 से 20 प्रतिशत मासिक गारंटीड रिटर्न का लालच दिया और पैसे हड़प लिए। मामला श्रीगंगानगर के साइबर थाना का है। दुबई की कंपनी बता कर ठगा पुलिस को दी शिकायत में विकास कुमार निवासी पुरानी आबादी (श्रीगंगानगर) ने बताया- आरोपियों ने सेमिनार, सोशल मीडिया और पर्सनल कॉन्टैक्ट के जरिए 4-5% साप्ताहिक और 15-20% मासिक गारंटीड रिटर्न का लालच देकर उससे इन्वेस्टमेंट कराया। ट्रेडिंग कंपनी को रूस/दुबई बेस्ड वैध कंपनी बताकर फर्जी दस्तावेज दिखाए गए, जबकि असल में यही लोग इसके मालिक और कंट्रोलर थे। रुपए विदेश भेजे जाने का शक निवेशकों को डिजिटल बैलेंस दिखाकर विश्वास बनाए रखा और शुरुआती छोटे-मोटे पेमेंट्स दिए, लेकिन बाद में न तो रिटर्न मिला और न ही पैसे वापस मिले। एफआईआर में 20 से ज्यादा नामजद आरोपी शामिल हैं, जिनमें एलन चौधरी, रजत शर्मा, सहदी सिंगर, पवन कुमार सेवलिया, अरविंद मेघू समेत कई लोग दुबई में फरार बताए गए हैं। पुलिस को शक है कि ठगी की पैसे USDT में कन्वर्ट कर दुबई भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *