जोधपुर की दर्शन को प्रथम स्थान:बजट को लेकर दी थी स्पीच, अब नेशनल लेवल पर सिलेक्शन

जोधपुर की राजनीति विज्ञान विषय में एम.ए. की छात्रा दर्शना राजपुरोहित ने हाल ही में जयपुर के राजस्थान विधानसभा कॉन्स्टिच्यूशन क्लब में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” के राज्य स्तरीय चरण में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के माध्यम से दर्शना ने राजस्थान के युवा चेहरे के रूप में राष्ट्रीय मंच पर उभरने का अवसर हासिल किया है। प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया तीन स्तरों पर हुई। सबसे पहले जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में दर्शना ने जोधपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर तक की यात्रा शुरू की। राज्य स्तर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 205 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया, जिसमें दर्शना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के कारण उन्हें अब लोकसभा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार 2026 में वे राज्य की तरफ से युवा चेहरे (Youth Icon) के रूप में राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। बजट 2026 पर वक्तव्य से जीता दिल प्रतियोगिता का मुख्य विषय था — यूनियन बजट 2026 : विकसित भारत 2047 की दिशा में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना। अपने वक्तव्य में दर्शना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट 2026 को युवा शक्ति का बजट कहा और इसे युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *