उदयपुर सिटी पैलेस में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी आयोजित हुई:’द इटरनल’ अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में डॉ. नितिन के कृष्णा ने भाग लिया

राजस्थान सचिवालय संघ के कला व साहित्य मंत्री डॉ.नितिन के कृष्णा ने अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भाग लिया। नमस्ते इंडिया इंटरनेशनल और दुबई इंटरनेशनल आर्ट सेंटर की और से सिटी पैलेस संग्रहालय उदयपुर के जनाना महल में तीन दिवसीय ‘द इटरनल’ नामक कला प्रदर्शनी हुई। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रबंधक न्यासी डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कलाकारों से भेंट कर कलाकारों की कला की सराहना की। इस कला प्रदर्शनी में दुबई व ईरान के कलाकारों ने हिस्सा लिया । नमस्ते इंडिया संस्था के अध्यक्ष सुधीर एस.सालूके ने बताया कि संस्था कुशल कलाकारों, डिजाइनरों व कला प्रेमियों का ग्रुप है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला प्रदर्शनियों का आयोजन करते है। दुबई इंटरनेशनल आर्ट सेंटर की अध्यक्ष दियाली भल्ला की टीम ने भाग लिया साथ ही आर्ट एक्सप्रेस की अध्यक्ष बबीता हाड़ा, व देश- विदेश के कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *