जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली की है। इस मामले में आरोपी जेरोम तिर्की (56 वर्ष), निवासी ग्राम पुटली, के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के बाद खुद ही किया क़बूल इस मामले में प्रार्थी जूलियस तिर्की (45 वर्ष), निवासी ग्राम पुटली, ने तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मार्च की रात करीब 2:30 बजे आरोपी जेरोम तिर्की स्वयं प्रार्थी के घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) की हत्या कर दी है। यह सुनकर जूलियस तिर्की अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अलकिसलिया तिर्की को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। उनके गले पर धारदार हथियार से वार का गहरा घाव था और खून बह रहा था।
धारदार हथियार ‘दौली’ से पत्नी के गले पर वार कर हत्या को दिया अंजाम प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जेरोम तिर्की ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली’ से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस मामले में प्रार्थी जूलियस तिर्की (45 वर्ष), निवासी ग्राम पुटली,ने तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मार्च की रात करीब 2:30 बजे आरोपी जेरोम तिर्की स्वयं प्रार्थी के घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) की हत्या कर दी है।


