एसजीपीसी अंतरिम प्रधान धामी का इस्तीफा कर सकती है मंजूर:बजट बैठक में लिया जा सकता है फैसला; रघुजीत विर्क के नाम की चर्चाएं

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की बैठक में गोल्डन टेंपल के तेजा सिंह समुद्री हॉल में होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा बजट पर चर्चा है। लेकिन, इस बैठक के बीच एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का इस्तीफा मंजूर हो सकता है। बीते दिन ही एडवोकेट धामी अमृतसर पहुंचे थे और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की थी। वहीं, इस बीच नए कार्यकारी प्रधान की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर प्रधान धामी का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो कार्यकारी प्रधान के तौर पर रघुजीत सिंह विर्क को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि बीते दिन ज्ञानी रघबीर सिंह से बैठक के बाद धामी ने मीडिया के सामने इस्तीफा वापस लेने से साफ मना कर दिया था। धामी ने कहा था- अंतरिम कमेटी ले निर्णय हरजिंदर सिंह धामी ने बीते दिन ही स्पष्ट किया था कि उन्होंने SGPC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा पहले ही दे दिया है और वह अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह किसी भी हाल में अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। धामी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यों को अब कारज समिति (वर्किंग कमेटी) और संबंधित समितियां आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह SGPC और अकाली दल के मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। मनाने की कोशिशें फेल बता दें कि, एडवोकेट धामी को लगातार मनाने की कोशिशें चल रही हैं, इसके बावजूद वे अपना इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं हैं। धामी को मनाने के लिए एसजीपीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य, अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के अलावा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह भी पहुंचे थे। लेकिन वे नहीं माने और इस्तीफा वापस ना लेने की बात पर अड़े हुए हैं। 18 दिन पहले दिया था इस्तीफा, अभी तक नामंजूर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने 18 दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। धामी ने इसके पीछे का कारण श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की पोस्ट को बताया है। रघबीर सिंह ने हरप्रीत सिंह को श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से हटाने के बाद 13 फरवरी को पोस्ट शेयर की थी। वहीं, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। धामी बोले- हरप्रीत को हटाने के लिए डेढ़ घंटा तक चर्चा हुई थी धामी ने कहा कि जिस दिन ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाने का फैसला लिया गया उस दिन 14 एग्जीक्यूटिव सदस्य साथ थे और डेढ़ घंटा बातचीत हुई। डेढ़ घंटे तक सभी को बोलने का समय दिया गया था, ताकि किसी के विचार रह ना जाएं, लेकिन प्रधान मुख होता है। इसलिए नैतिक तौर पर मैं इस पद से इस्तीफा देता हूं। गुरु साहिब कृपा करें। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिखों की प्रबंधकीय संस्था है और श्री अकाल तख्त साहिब सिखों का सिरमौर (उच्च) तख्त है। शिरोमणि अकाली दल भी इस तख्त का संगठन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *