शिवसेना के प्रदेश सहप्रभारी दिनेश बोहरा पहुंचे जालोर:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा

शिवसेना (UBT) के राजस्थान सह प्रभारी दिनेश बोहरा शनिवार को जालोर पहुंचे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जालोर शहर उप प्रमुख पुनमाराम माली ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार ने जालोर शहर में शिवसेना की ओर से किए जा रहे जनहित कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद दिनेश बोहरा ने शिवसेना (UBT) जालोर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में बोहरा ने कहा- जालोर में शिवसेना (UBT) गरीबों, पीड़ितों और शोषितों की आवाज बनकर उभरी है। भाद्राजून लाटा भूमि प्रकरण में भूमाफियाओं की ओर से गरीबों के मकान तोड़ने पर संघर्ष किया और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज जिले के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सबसे पहले शिवसेना कार्यालय पहुंचते हैं, क्योंकि उन्हें पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने घर-घर शिव सैनिक अभियान चलाकर संगठन विस्तार करने और आगामी पंचायत व नगरपालिका चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *