छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या:रायपुर में परिवहन सचिव ने ली वर्चुअली बैठक; यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर हुआ विचार-विमर्श

छत्तीसगढ़ में यातायात समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विषय को लेकर 5 संभागों की बैठक आयोजित की गई। राजधानी रायपुर के मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी मौजूद थे। ई – रिक्शा और ऑटो की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स एवं पैसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41 है। इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स एवं पेसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 है, ये संख्या लगातार बढ़ रही है। बिना मॉनिटरिंग, रेगुलेशन के इन पर नियंत्रण की समस्या पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन रायपुर ने जोनवार योजना बनाई बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन हेतु निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके लिए रायपुर जिला प्रशासन ने शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में बांटकर योजना बनाई है। ई-रिक्शा के लिए केंद्र और राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर चर्चा बैठक में ई-रिक्शा हेतु केंद्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमशः उनके जिलों में ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई। समस्या के समाधान के लिए मांगे गए सुझाव बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन में लगातार वृद्धि और समस्या के समाधान के लिए किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा समिति अथवा परिवहन विभाग के पास प्रेषित करने के लिए कहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *