आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पड़ी भारी:जिले के 35 स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी; सीएमएचओ ने की कार्रवाई

दतिया सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर बुधवार शाम को जिले के 28 आशा कार्यकर्ता, 4 आशा सुपरवाइजर और 3 एएनएम की 10 दिन की वेतन राजसात करने के साथ 4 नियमित एएनएम की एक दिन की वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस किया जारी है। इस सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाने में रुचि न लेना भारी पड़ा है। कलेक्टर संदीप मकीन के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा ने यह कार्रवाई की है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने है। कई बार निर्देश देने के बाद भी इन सभी लोगों कोई रुचि नहीं ली। जिस के बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं एक साथ 35 कर्मचारियों पर हुई एक साथ कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उक्त कार्रवाई को लेकर सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा का कहना हैं कि, ऐसे कर्मचारी जो आयुष्मान कार्ड बनने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिनकी प्रोग्रेस बहुत कम हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा, कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *