बैंककर्मी ने कस्टमर के अकाउंट से निकाले 40 लाख…गिरफ्तार:फिक्स डिपॉजिट के नाम पर पति-पत्नी से लिया था चेक, तीन अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे; मददगारों की तलाश में पुलिस

रायपुर के सिलतरा इलाके में संचालित आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा के एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसे में लेकर उनके खातों से 40 लाख रुपए पार कर दिए। आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट (FD) कराने के नाम पर ब्लैंक चेक लिए और रकम अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजा खुटे पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ नरेंद्र कुमार वर्मा और मनीषा वर्मा ने शिकायत की थी। आरोपी के साथी विकास राव गोडकी, और शैलेन्द्री के नाग की तलाश पुलिस कर रही है।
अब पढ़ें क्या है पूरा मामला ग्राम सिलतरा के निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का खाता आईडीबीआई बैंक, बरौदा शाखा में है। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपए जमा थे। नरेंद्र ने यह राशि एफडी कराने के लिए बैंक गए थे। बैंक में उनकी पहचान कर्मचारी राजा खुटे से थी। राजा ने एफडी की प्रक्रिया का बहाना बनाकर नरेंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिए। एफडी की पावती देकर बनाया भरोसा भरोसा जीतने के लिए आरोपी राजा खुटे ने नरेंद्र को एफडी की पावती भी दे दी। इसके बाद जून 2023 से लेकर नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने किस्तों में कुल 40 लाख का गबन किया। पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब 2 मार्च 2026 को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने राजा को फोन कर एफडी तोड़ने के लिए कहा। तब आरोपी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि “रुपयों का हेर-फेर हो गया है, पैसे नहीं हैं।” जब पीड़ित दंपती बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया, तो उनके होश उड़ गए। आरोपी राजा खुटे ने ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर विकास राव गोडकी, शैलेन्द्री और खुद अपने नाम पर पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ितों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस में की है। धरसींवा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज नरेंद्र वर्मा की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने बैंक कर्मचारी राजा खुटे और उसके साथियों विकास राव गोडकी और शैलेन्द्री के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने राजा खूंटे को गिरफ्तार किया है। एक और बैंककर्मी गिरफ्तार आरोपी राजा खूंटे की तरह ही एक अन्य मामले में प्रार्थी गोवर्धन प्रसाद दीवान और उसकी पत्नी के खाते से 8,70,000 रुपए और स्वाति वर्मा के खाते से 7,00,000 रुपए कुल 15,70,000 रुपए ग़बन करने वाले आरोपी दुर्गेश शर्मा ऊर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने जेल भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *