जयपुर में दहशत फैलाने के लिए तोड़फोड़,पुलिस ने निकाली परेड:सड़क पर लगड़ाते हुए चले बदमाश; बोले- दोबारा अपराध नहीं करेंगे

जयपुर में डेंटल क्लिनिक में तोड़फोड़ करने के मामले में बस्सी थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की पैदल परेड करवाई। लंगड़ाते हुए चलते दोनों बदमाश दोबारा अपराध नहीं करने की बोलते मिले। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दहशत फैलाने के उद्देश्य से वारदात करना कबूल किया है। बस्सी थाना पुलिस मामले में फरार साथियों की तलाश कर रही है। ट्रेनी आईपीएस अभिजीत तुलसीराम पाटिल ने बताया- डेंटल क्लिनिक में तोड़फोड़ के मामले में आरोपी राहुल चौधरी (23) और नीरज मीणा (24) निवासी बस्सी को अरेस्ट किया गया है। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को दबिश देकर बस्सी इलाके से पकड़ा है। इनके कब्जे से वारदात में यूज थार और कार भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने दहशत फैलाने के चलते क्लिनिक में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की वारदात स्थल के पास पैदल परेड निकाला। लगड़ाते हुए चल रहे दोनों बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। चलते हुए बोल रहे थे दोबारा अपराध नहीं करेंगे, अपने काम से काम रखेंगे। दोनों आरोपियों से मौका तस्दीक करवाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस टीमें मामले में फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत बस्सी थाने में डॉक्टर राजेन्द्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार शाम को गाड़ियों में आए 8-10 बदमाश डंडे-सरिए लेकर आए। गाड़ियों से उतरते ही बदमाशों ने उनकी डेंटल क्लिनिक पर तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। वह मौजूद नर्सिंगकर्मी मुकेश के टोकने पर उसके साथ मारपीट की, जिसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। क्लिनिके पास लगे CCTV फुटेज में हमलावरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर सभी हमलावरों को चिन्हित कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *