बिजली घर चौराहे पर मृत मिला युवक:जिसकी उम्र करीब 35 साल, पेंट शर्ट पहने हुए, पुलिस शिनाख्त करने में लगी

अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बिजली घर चौराहे के समीप एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। जिसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। कोतवाली के एएसआई प्रमोद सिंह ने बताया शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि बिजली घर चौराहे के पास एक युवक लावारिश पड़ा है। जिसके शरीर से कोई हलचल भी नहीं है। मौके पर आने पर देखा तो करीब 35 साल का युवक पड़ा मिला। जिसको तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। आसपास मजदूरी आने वाले लोगों को बताया गया है। ताकि मृतक की पहचान हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *