पंजाब के मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में मेन मार्केट स्थित घंटाघर के पास एक फास्ट फूड दुकान में आग लग गई। लोगों ने दुकान से उठती लपटों को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि वह पिछले 12 साल से यहां फास्ट फूड की दुकान चला रहे हैं। दुकान में करीब म रुपए का सामान था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सरकार से आर्थिक सहायता की मांग मालिक ने बताया कि दुकान उनका एकमात्र रोजगार का जरिया थी, जिससे वह अपने परिवार और खुद का गुजारा करता था। दुकान का सामान जलकर राख हो गई। परेशान दुकानदार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकान में आग काफी तेज थी। दुकान में 4-5 गैस सिलेंडर भी रखे थे। अगर सिलेंडरों तक आग पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।


