खरगोन जिला सहकारी बैंक में किसानों ने जड़ा ताला:सोसाइटी में किसानों के पैसों से नैनो डीएपी के प्रचार का आरोप; एमडी बोले- वरिष्ठों के निर्देश

खरगोन जिला सहकारी बैंक के मैन गेट पर बुधवार शाम 4.30 बजे किसानों ने ताला जड़ दिया। उनका आरोप है कि खाद संकट के दौरान बैंक एमडी पीएस धनवाल के निर्देश पर खरगोन बड़वानी जिले की सहकारी समितियों में किसानों के पैसों का प्रचार में इस्तेमाल कर दुरुपयोग किया। खरगोन एसडीएम बीएस कलेश व टीआई बीएल मंडलोई सहित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसानों ने नारेबाजी के साथ ताला लगाकर धरना दे दिया। किसानों के पैसे का दुरुपयोग करने पर पुलिस में केस दर्ज करने की मांग की, करीब 2 घंटे तक धरना चला। एसडीएम ने कलेक्टर से चर्चा कर किसान प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की जांच कमेटी बनाने के आश्वासन पर धरना खत्म किया। मामले में जिला सहकारी बैंक एमडी पीएस धनवाल ने कहा कि शासन स्तर पर खाद संकट के दौरान नैनो डीएपी का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा था। इस आधार पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम की समझाइश बेअसर भारतीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसान दोपहर 1 बजे से 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। एसडीएम व मंडी सचिव शर्मिला निनामा के साथ बैठक की। उन्हें कमेटी बनाकर जांच का भरोसा दिया, लेकिन किसान लंबी प्रक्रिया को लेकर संतुष्ट नहीं थे। एमडी ने भ्रष्टाचार किया, पुलिस कार्रवाई हो भारतीय किसान मजदूर महासंघ मध्य प्रांत पदाधिकारी गोपाल पाटीदार ने कहा, खरगोन बड़वानी जिलों की सोसाइटियों में किसानों की राशि के 40 लाख रुपए की रकम निजी खाद कंपनी के प्रचार-प्रसार पर खर्च कर दी गई। इसमें एमडी पीएस धनवाल ने भ्रष्टाचार किया। उसे हटाकर पुलिस कार्रवाई हो। घर का खाना खाया, भजन भी गाए किसानों ने बैंक परिसर में ही धरना दे दिया। वह भजन कर रहे हैं। कुछ ने घर से लाए खाना खाया। किसानों ने धरना स्थल पर सेव परमल बुलवाकर खाए। उन्होंने बताया घर से खाना बुलाएंगे या परिसर में ही दाल बाटी बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *