मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल छतरपुर में:सटई में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल; यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 19 दिसंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:30 बजे सटई हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां पर स्टेडियम प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन सह जनकल्याण पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:15 बजे पन्ना के लिए रवाना होंगे। फिर शाम 5:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 6 बजे विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। यातायात व्यवस्था के लिए रूट चार्ट जारी सटई में मुख्यमंत्री शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था में पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थलों में पुलिस ड्यूटी पॉइंट में लगी हुई है। सटई के साथ-साथ जिले के समस्त क्षेत्र में पुलिस फिक्स पॉइंट में तैनात और भ्रमणशील है। होटल, ढाबों को चेक किया जा रहा है। क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों और ठहरने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है। छतरपुर पुलिस ने सटई में कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए रूट मैप जारी किया है। अमरोनिया रोड से आने वाले बस और चार पहिया वाहन अमरोनिया पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। छतरपुर रोड से आने वाली बस और चार पहिया वाहन सिलावट तिराहा पार्किंग पर वाहन खड़ा करेंगे। बिजावर की तरफ से आने वाली बस और चार पहिया वाहन मिश्रा पेट्रोल पंप के बगल वाले मैदान में पार्क करेंगे। VIP वाहन माध्यमिक स्कूल के ग्राउंड सभा स्थल के बगल में पार्क होंगे। ऑप्शनल वाहन पार्किंग एमपीईबी ग्राउंड अमरोनिया तिराहा के पास रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *