अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव की तैयारी:बैठक में कलेक्टर ने मांगे सुझाव, कहा- भव्यता के साथ मनेगा

अनूपपुर-अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव की तैयारी के संबंध में चर्चा व सुझाव के लिए बुधवार को बैठक हुई। कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में साधु संत, नर्मदा हर सेवा न्यास, नर्मदा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व पुजारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम के रूपरेखा के संबंध में विचार विमर्श कर सुझाव मांगा गया। नर्मदा हर सेवा न्यास एवं नर्मदा मंदिर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई जाए। नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए संगोष्ठी, स्थानीय कलाओं का कार्यक्रम आयोजित कर प्रोत्साहित किया जाए। भजन कीर्तन के साथ 108 कन्याओं का शोभा व कन्या कलश यात्रा नर्मदा मंदिर परिसर से माई की बगिया तक, अमरकंटक के ऐतिहासिक स्थल व धरोहरों की प्रदर्शनी, नर्मदा के किनारे बसे ग्रामों से भजन मंडली बुलाकर कीर्तन भजन कार्यक्रम, मां नर्मदा जयंती पर दीनदयाल चौक से मां नर्मदा मंदिर परिसर तक आकर्षक लाइटिंग व सजावट, सायं काल की महा आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नर्मदा महोत्सव भव्यता के साथ होगा। अमरकंटक में परंपरागत रूप से महा आरती, संस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, ट्रैकिंग, नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए संगोष्ठी, नर्मदा के किनारे बसे ग्रामों से भजन मंडली बुलाकर कीर्तन एवं भजन कार्यक्रम, नर्मदा के दोनों तटों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था, कन्या कलश यात्रा एवं 108 कन्याओं की शोभा यात्रा, अमरकंटक में दीनदयाल चौक से मां नर्मदा मंदिर तक बेहतर सजावट, अमरकंटक के ऐतिहासिक स्थल एवं धरोहरों की प्रदर्शनी सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *