पेट्रोल पंप पर 6 बदमाशों ने मिलकर जीजा-साले की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस मारपीट में दोनों घायल हो गए। मामला डीग जिले के कामां थाना इलाके में 3 मार्च रात करीब 9 बजे का है। विरार गांव निवासी ज्ञान सिंह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कामां में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान 6 बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद वे 35 हजा रुपए भी लूटकर फरार हो गए। ।
पेट्रोल भरवाते समय किया हमला ज्ञान सिंह ने बताया कामां कस्बे के भारत पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। सके साथ उसका साला भी था। करीब 6 व्यक्ति वहां दो बाइक पर बैठकर आये। आते ही उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने ज्ञान सिंह से हाथापाई शुरू कर दी। तब ज्ञान सिंह के साले बदमाशों का विरोध किया तो, बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर रखे स्टूल, लात, घूंसों से ज्ञान सिंह और उसके साले पर हमला कर दिया। बदमाशों ने ज्ञान सिंह की जेब में रखे 35 हजार रुपए लूट लिए ज्ञान सिंह ने 2 हमलावरों को पहचान लिया। हमला करने वाले लोग भूरा निवासी पाई गांव, सुरेश निवासी कनवाड़ा सहित 4 अन्य लोग थे। घटना में ज्ञान सिंह के हाथ की उंगली टूट गई है। इसके अलावा शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं।


