खरगोन जिले के मंडलेश्वर में कसरावद रोड स्थित नर्मदा पुल के पास बुधवार काे एक भीषण हादसा हो गया। यहां मोड़ के पास बोलेरो (एमपी10T-1809) ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ठनगांव निवासी युवक सूर्य कुशवाह (22) की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मंडलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को 108 की मदद से मंडलेश्वर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त कर ड्राइवर को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। नर्मदा पुल के पास हुआ हादसा मंडलेश्वर-कसरावद रोड पर 4 बजे नर्मदा पुल के पास मोड़ के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा डेमेज हो गया। वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


