कुसमी में ज्वेलरी दुकान से चोरी:24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद कर भेजा जेल

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह घटना 4 मार्च 2026 को होली के त्यौहार के दौरान हुई। प्रार्थी विनोद सोनी की कन्हैया जी रोड पर ज्वेलरी दुकान है। उन्होंने 5 मार्च 2026 को सुबह दुकान खोलने पर पाया कि अज्ञात चोरों ने शटर और ताला तोड़कर दुकान में सेंध लगाई थी। दुकान से चांदी और सोने के गहने चोरी, आरोपी हिरासत में दुकान से 8 जोड़ी चांदी के पायल, एक ब्रेसलेट, एक चांदी की चेन, एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ा पुराने सोने के गहने, तीन गिल्ट की हसुली, तीन गिल्ट की चेन और चार कंचन थाली चोरी हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 305(a), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने बकसपुर निवासी 22 वर्षीय गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 5 कांस के थाली, 5 कांस के प्लेट, 1 कांस का कटोरा, 1 हसली, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 1 चांदी का चेन, 2 जोड़ी चांदी के पायल और 5 जोड़ी गिल्ट के कान के टॉप्स बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *