जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा:मरवाही और पेंड्रा में कांग्रेस, गौरेला में लॉटरी से बीजेपी समर्थित अध्यक्ष जीते

पेंड्रा-मरवाही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। पेंड्रा जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित हेमकुंवर अजीत श्याम निर्विरोध निर्वाचित हुईं। हेमकुंवर पहले बिलासपुर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। मरवाही जनपद पंचायत में कांग्रेस ने दोनों अध्यक्ष पद जीते। अध्यक्ष पद पर जानकी खुसरो ने किसमिश भानु को 11-9 के अंतर से हराया। गौरेला जनपद पंचायत में रोचक स्थिति बनी। अध्यक्ष पद के लिए मतों की बराबरी के बाद लॉटरी निकाली गई। इसमें बीजेपी समर्थित शिवनाथ बघेल विजयी हुए।गया। मरवाही में भी कांग्रेस की जीत मरवाही में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं, पेंड्रा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने परचम लहराया। गौरेला में कांग्रेस-भाजपा को समान मत मिलने पर टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा का उम्मीदवार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर जानकी खुसरो ने किसमिश भानु को 11-9 के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अरविंद जायसवाल ने सिमपी दिलीप साहू को 12-7 से पराजित किया। इस चुनाव में एक मत अमान्य घोषित किया​​​​​। गौरेला में दोनों पद पर भाजपा की जीत गौरेला में उपाध्यक्ष में भाजपा समर्थित निशांत तिवारी को चुना गया। वहीं, गौरेला जनपद का चुनाव रोमांचक रहा। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को बराबर मत मिले। इसके बाद टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित शिवनाथ बघेल निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की गायत्री राठौर निर्वाचित हुई हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत में BJP की जीत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत के परियोजना सभा कक्ष में आयोजित निर्वाचन में समीरा पैकरा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश नंदिनी आर्मो को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अजीत उपेंद्र बहादुर सिंह (राजा) ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्याममणि राठौर को हराया। जिला पंचायत के पीठासीन अधिकारी अमित बेक ने दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष समीरा पैकरा पहले बिलासपुर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। 2013 में उन्होंने मरवाही विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वह लघु वनोपज समिति की अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *