संत मिलन जैसा कोई सुख नहीं : पं. श्याम

टेमरी| धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खर्रा के आश्रित ग्राम शिव धाम रौता में दुर्गा मंच पर महिला समूह द्वारा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 28 फरवरी से जारी है। कथा के छठवें दिन गुरुवार को चिंगली वाले प्रवचन कर्ता पं. श्याम महराज ने राज सूय यज्ञ एवं सुदामा चरित्र कथा विस्तार से बताते हुए कहा कि गरीबी से बड़ा कोई दुख नहीं और संत मिलन सा कोई सुख नहीं सुदामा चरित्र कथा के माध्यम से जीव और ब्रम्ह में अंतर बताया भगवान से भक्त का प्रेम ही भक्ति है। प्रेम ही मित्रता है, प्रेम ही सब कुछ है। भागवत कथा प्रेम दायिनी पीड़ा हारणी है भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को परीक्षित मोक्ष कथा का वाचन होगा। कथा 12 बजे से 3 बजे तक होगी। शाम 5 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *