हजारीबाग में एनएच-33 पर हादसे में दो जख्मी:अज्ञात वाहन ने युवक-युवती को टक्कर मारी, दोनों गंभीर; चालक फरार

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सड़क हादसे में एक युवक और युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान विष्णुगढ़ निवासी शैलेश कुमार के रूप में हुई है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ले रही सीसीटीवी की मदद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस को सूचना दी। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से फरार वाहन की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने एनएच-33 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा निर्धारित करने और कड़ाई से नियमों का पालन कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *