10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

रांची | जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी लव नामक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पुरुलिया का रहने वाला है। वह जहां बच्ची रहती है, पास में ही रहता था और टेंट हाउस में काम करता था। आरोपी बुधवार को बच्ची को अकेली देख अपने साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची के शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *