चैंपियंस ट्रॉफी मैच में सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार:रायपुर में फार्महाउस के पास ऑनलाइन खिला रहे थे; एक लैपटॉप, 6 मोबाइल जब्त

रायपुर में चैंपियंस ट्रॉफी में सट्टा लगाते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फार्म हाउस के पास ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के पास कुछ लोग मौजूद है। जो लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय शादिजा उर्फ पंजू, दयाल कुमार पंजावानी और विकास नंदानी निवासी रायपुर का बताया। डेढ़ लाख का माल जब्त आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप को चेक करने में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सबूत मिले। इसके बाद तीनों आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन समेत सट्टा का हिसाब किताब मिला है। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट में एक्शन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *