राजनांदगांव जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज होगा। जिला पंचायत में कुल 13 सीटों में से 9 सीटें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पास है। एक सीट भाजपा के बागी प्रत्याशी शीला टाकेश सिन्हा ने जीती है। कांग्रेस से बागी होकर लड़े तीन प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। कांग्रेस को अधिकृत प्रत्याशी के रूप में एक भी सीट नहीं मिली है। अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने बागी नेता को उतारा भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए किरण रविंद्र वैष्णव ने नामांकन किया है। वहीं कांग्रेस ने बागी नेता विभा साहू को अध्यक्ष और महेंद्र यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए उतारा है। कांग्रेस ने इन दोनों बागी नेताओं को पार्टी संगठन में शामिल करने का फैसला किया है। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण दोनों पदों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है। चुनाव घोषणा के अनुसार, आज शाम तक जिला पंचायत के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो जाएगा।


