गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। परियोजना सभा कक्ष में आयोजित चुनाव में समीरा पैकरा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश नंदिनी आर्मो को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अजीत राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्याममणि राठौर को हराया। जिला पंचायत के पीठासीन अधिकारी अमित बेक ने दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा। बिलासपुर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं समीरा नवनिर्वाचित अध्यक्ष समीरा पैकरा का लंबा राजनीतिक अनुभव है। वह पहले बिलासपुर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। 2013 में उन्होंने मरवाही विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वह लघु वनोपज समिति की अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं।


