भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद नगर के पेंशनर भवन में बुधवार को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नए सदस्यों का सम्मान किया गया। संघ के सदस्यों सरपंच निर्वाचित होने पर स्वागत किया गया। इस दौरान नए सदस्य बने चारु शीला लाल, परमानंद चंद्राकर, शिव प्रसाद ध्रुवंशी का अंग वस्त्र, श्रीफल, पुष्प माला से स्वागत किया गया। मार्च में जिनका जन्मदिन है, ऐसे पेंशनरों का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें कुंवर सिंह देवांगन, अर्जुन लाल साहू, रामकुमार चंद्राकर, महेश कुमार शर्मा, सुग्रीव प्रसाद तिवारी, रामलाल साहू, तेजराम साहू का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संरक्षक हरक राम चंद्राकर, कुंती देवांगन, एसआर सॉरी ने भजन गाया। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के वरिष्ठ पेंशनर साथी गोपाल सिंह ध्रुव का त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में ग्राम पंचायत बावनकेरा से सरपंच पद पर भारी मतों से विजय प्राप्त करने पर पेंशनर भवन में श्रीफल, अंग वस्त्र और पुष्प हार से सम्मानित किया गया। संघ द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 17 दिसंबर 2026 पेंशनर दिवस महासमुंद जिला में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 35 पेंशनरों ने माह फरवरी व मार्च का प्रतिमाह रुपए 200 के हिसाब से सहयोग राशि जमा किया गया व जिन सदस्यों ने सहयोग राशि जमा नहीं किया है उनसे सहयोग राशि जमा करने की अपील गई। आईडीएफसी बैंक शाखा महासमुंद के बैंक मैनेजर एवं कर्मचारियों ने बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से पेंशनरों को अवगत कराया। इस मौके पर गिरि गोस्वामी, आर चंद्राकर, हरख राम, बलराम ध्रुव, बैसाखू व अन्य रहे।


