ग्राम के कल्याण के लिए गायत्री महायज्ञ का आयोजन, सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद के समीपस्थ ग्राम खैरा में गायत्री शक्तिपीठ खैरा व गायत्री परिवार संगठन के संयुक्त तत्वाधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाम 5 बजे दीप यज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा व सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम के कल्याण के लिए गायत्री परिवार के ने पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया। इस दौरान युग ऋषि तपोनिष्ठ गायत्री यज्ञ व साधना को जन-जन तक सरोकार कराने वर्तमान युग के विश्वामित्र पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आगमन तिथि पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 3 मार्च को शाम 4 बजे से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में ग्राम की मातृशक्ति कलश यात्रा में शामिल होकर ग्राम का भ्रमण किया। 4 मार्च को सुबह 9.30 बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम के सरपंच प्रांशु चंद्राकर ने कहा कि ग्राम के शंाति, पवित्र वातावरण और लोगों की खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम किया गया। लोगों ने बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के मार्ग में चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *